Tongue twisters in hindi : दोस्तों हसी मजाक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। इसके बिना जिंदगी बोरिंग सी लगती है। हसने से कुछ मजाक करने से ख़ुशी का अहसास होता है। और ज़िन्दगी सुखमय लगने लगती है। दोस्तों कई बार ऐसा होता है, की आप कुछ शब्दों को जानते हुए भी सही नहीं बोल पाते है। कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिन्हें तेजी से बोलने पर गलती हो जाती है। और भरी महफील में बोलने वाला मजाक का पात्र बन जाता है ।
इसलिए आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज की इस पोस्ट टंग ट्विस्टर इन हिंदी में हमने कुछ ऐसे ही शब्दों का संग्रह लेकर आये है। जिसे सामान्य बोलचाल में टंग ट्वीस्टर कहा जाता है। अगर आपने हमारे इन tongue twisters in hindi on love, tongue twisters for kids in hindi, tongue twister hindi mein, short tongue twisters in hindi, hindi tongue twisters को पढ़कर तेजी से बोलना सीख लिया तो आप कहीं पर भी मजाक का पात्र नहीं बनेंगे। तो चलिए शुरू करते है आज की बेहतरीन पोस्ट।
Page Contents
Tongue twisters in hindi

चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चाँदनी-चौक मे
चाँदनी रात मे चाँदी के चम्मच से चटनी चटाई।
तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया,
तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया।
मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला,
हम दम से गए हमदम के लिए, हमदम ना मिला।
कच्चा पापड़, पक्का पापड़, कच्चा पापड़,
पक्का पापड़ कच्चा, पापड़, पक्का पापड़।
भगवान ने भेजें को भेजा
पर ऐसे भेजें को क्यों भेजा
जिसमें भेजा ही नहीं भेजा।
Tongue twisters in hindi for kids

पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।
राजा की रात नें राजा की रानी को
राजा के राज़ का गाना सुनाया।
लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब।
चार कचरी कच्चे चाचा, चार कचरी पक्के पक्की
कचरी कच्चे चाचा, कच्ची कचरी पक्के।
कोई टीचर चीटर नहीं होता
कोई चीटर टीचर नहीं होता।
New funny tongue twisters in hindi

खड़क सिंह के खड़कने के खड़कती हैं खिड़कियाँ,
खिडकियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
सात पापड़ कच्चे पक्के, सात पापड़ पक्के
पक्के पपड़ सेको, कच्चे रखो पीछे।
आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ,
कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।
कमल की कलम कमाल लिखती है।
(लगातार 10 बार बोलकर दिखाओ)
नदी किनारे नंदी की किराने की दुकान।
Funny tongue twisters in hindi

जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा।
ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।
दूध में मलाई चीनी दूध में मिलाई।
कच्चा काँच, पक्का पाँच।
कच्चा पान, पक्का पान।
कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
कच्ची कचरी, पक्की कचरी।
कच्चा पक्का, पक्का कच्चा।
कमल के काका ने कमल की काकी को
काली रात में कलकाता घुमाया।
Easy tongue twisters in hindi

जो जो को खोजो खोजो जोजो को
जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।
काला कबूतर, सफेद तरबूज,
काला तरबूज, सफेद कबूतर।
चिंगारी चिंकारा के जंगल में आग की तरह फ़ैल गई।
पानी में पकोड़ी कचोड़ी की चटोरी।
चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे,
चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
पीतल के पतीले में, पका पपीता पीला पीला।
Hard funny tongue twisters in hindi

समझ समझ के समझ को समझो,
समझ समझना भी एक समझ है
समझ समझ के जो ना समझे
मेरी समझ में वो ना समझ है।
डबल बबल गम बबल डबल।
आई हैव गोट ए डेट एट ए क्वार्टर टू एट,
आई विल सी यू एट द गेट, सो डॉन्ट बी लेट।
लाली बोली लल्लू से, लल्लन लाया था लालू की शादी पे,
लाल लाल लिफाफे में लड्डू।
नंदू के नानी ने नंदू के नाना को
नल के नीचे ठन्डे पानी से नहलाया।
Small hindi language small tongue twisters in hindi

कुछ ऊंट ऊंचा, कुछ पीठ ऊंची,
कुछ ऊंची ऊंट की पीठ।
जो हसी कोई हसेगा नहीं वो कभी-कोई फ़सेगा नहीं।
शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुंचाना,
शाम समय पर शहद न पहुंचा साल भर शर्माना
छल्ले में छल्ला छज्जे पे चच्चा।
पानी भर के घड़ा भर घड़ा भर के पानी भर।
तेंदुलकर प्रभाकर गावस्कर वेंगसरकर,
वेंगसरकर गावस्कर प्रभाकर तेंदुलकर।
Small tongue twisters in hindi

चंदा चमके चम चम, चीखे चौकन्ना चोर,
चिति चाटे चीनी, चकोरी चीनी खोर।
रजाई में चढाई कढाई में पुड़ी बनाई।
नजर को नजर की नजर से यूं ना देखो
नजर को नजर की नजर लग जाएगी।
नीले में जिला जिले में गीला गीले में नीला।
प्यार के वार से हार दूँ प्यार से,
प्यार को प्यार दूँ प्यार से प्यार से।
प्यार के वजह से वजह है प्यार के,
प्यार से प्यार के वजह है प्यार के।
Short tongue twisters in hindi

डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली,
जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वही डाली किसी ने तोड़ डाली।
कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती।
चंदा चमके चम चम, चीखे चौकन्ना चोर,
चींटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।
चौहान रेहान विहान सिहान रहमान सलमान चौहान।
राजकुमार ने राम को यु मन में रमाया
रमती रमा रमेश संग रमण गई धाम में
ऐसी राम की माया।
Tongue twisters in hindi chandu ke chacha

नंदु के नाना ने नंदु की नानी को
नंद नगर मे नागिन दिखाई।
टूट टूट कर कूट कूट कर।
नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल।
रोटी खा के पॉटी जाओ पॉटी जाके रोटी खाओ।
लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब।
ऐसा भजन भजो कि भज भज कर
भजन में हो जाओ लीन
भजन तुमको भजते देख
प्रभु हो जाएंगे तुम्हारी भक्ति के आधीन।
Final Words On Tongue Twisters In Hindi
सज्जनों आपको हमारी आज की tongue twisters in hindi की यह पोस्ट कैसी लगी। मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट पढ़कर आनंद आया होगा। और कई लोग तो मजाक के पत्र भी बने होंगे। दोस्तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों, परिवारवालों के साथ और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करना। वे है है के लोट-पोट हो जायेंगे।
यह भी पढ़े –
♣ माता-पिता पर अनमोल विचार
♣ खूबसूरती पर अनमोल सुविचार
♣ भारतीय सेना पर नारे
♣ वाइफ बर्थडे विशेस
♣ मृत्यु के बाद शोक संदेश
All the tongue twisters in Hindi were awesome!!!!!