209+ Flowers name in Hindi | फूलों के नाम हिंदी में (2023)

Flowers name in Hindi : दोस्तों दुनिया में ऐसे कई सारे फूल हैं। जिनके नाम और उनका फोटो अधिकतर लोगो को पता नहीं होता है या इसके अलावा अगर आप अपने primary section में पढ़ रहे बच्चों को फूलों से सम्बंधित ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी दोनों में देना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से इस लेख को पूरा पढ़ें। और अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। ताकि यह दूसरों की मदद कर सके तो चलिए शुरू करते हैं। 

इस पोस्ट में आप जानेंगे फूलों के नाम, Flowers name in hindi and english, All flower names List, Phoolon ke naam, Beautiful flowers images, Types of flowers, Flowers name in english.

flowers name in hindi

हमारे देश में फूलों के कई प्रकार पाए जाते हैं बगीचे में या घर के आसपास में लगे हुए पेड़ पौधों पर लगे हुए फूल बहुत सुंदर दिखते हैं | इन फूलों को देखकर हर किसी का मन आकर्षित हो जाता हैं। फूल सभी को पसंद होते हैं इसके पीछे कारण हैं इसकी खूबसूरती और सुगंध।

समकालिक फूल जैसे गुलाब, कमल, ग्लैडियोलस, रजनीगंधा ,कार्नेशन, कनेर, गेंदा,चमेली आदि के बढ़ते उत्पादन के कारण गुलदस्ते और उपहारों के स्वरूप देने में इनका उपयोग में होता है। फूलो का इस्तेमाल वर्षो से औषधि के रूप में किया जाता रहा हैं।

हिंदी में फूलों के नाम Flowers name in hindi –

1RoseगुलाबRose
2LotusकमलLotus
3 Yellow Marigold गेंदाYellow Marigold
4Mexican TuberoseरजनीगंधाMexican Tuberose
5JasmineचमेलीJasmine
6OleanderकनेरOleander
7sunflowerसूरजमुखीSunflower
8Cherry Blossomचेरी का फूलCherry Blossom
9DaisyगुलबहारDaisy
10LilyलिलीLily
11Morning Gloryमॉर्निंग ग्लोरीMorning Glory
12Snow Dropस्नोड्रापSnow Drop
13Crocusक्रोकसCrocus
14Calendula FlowerकैलेंडुलाCalendula Flower
15PetuniyaपेटूनियाPetuniya
16Chrysanthemumगुलदाउदी का फूलChrysanthemum
17Water lailyवाटर लिलीWater laily
18Plumeriप्लूमेरियाPlumeri
19Cannaकन्नाCanna
20ButtercupबटरकपButtercup 
21Magnoliaचंपा का फूलMagnolia
22CelosiaकलगीCelosia
23Jasmine FlowerजूहीJasmine Flower
24Tulip flowerकंद पुष्पTulip flower
25ZinniaजीनियाZinnia
26Bluen Watern LilyनीलकमलBlue Water Lily
27Oleander 1कनेर Oleander
28Aloe Vera Flowerघृतकुमारी Aloe Vera Flower
29Primroseबसंती गुलाबPrimrose
30Marigoldगेंदा Marigold
31Red Lotusकुमुदनी Red Lotus
32Hibiscusगुड़हल Hibiscus
33Shameplantछुई मुईShameplant
34PoppyअफीमPoppy
35Star Jasmineकुंद पुष्पStar Jasmine
36Yellow Oleanderपीला कनेरYellow Oleander
37PeriwinkleसदाबहारPeriwinkle
38Brahma Kamalब्रह्मकमलBrahma Kamal
39tulip flowerकन्द पुष्पTulip
40Pomegranate flowerअनार का फूलPomegranate flower
41lavender flowerलैवेंडर Lavender

कुछ लोकप्रिय फूलों के नाम Famous flowers name –

गुलाब का फूल Rose Flower

गुलाब एक भारतीय फूल है। पूरे भारत में गुलाब के पौधे पाए जाते हैं। गुलाब का वैज्ञानिक नाम रोजा हाइब्रिडा है। देशी गुलाब लाल रंग का होता है। परन्तु कलम करके कई रंगो के गुलाब उगाए जाते हैं।

कमल का फूल Lotus Flower

 कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है। कमल एक पवित्र पुष्प है तथा प्राचीन भारतीय काल और पुराणों में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। प्राचीनकाल से ही इसे भारतीय संस्कृति में शुभ प्रतीक माना जाता है। यह दलदली पौधा है जिसकी जड़ें कम ऑक्सीजन वाली मिट्टी में ही उग सकती हैं

गेंदा का फूल Yellow Marigold

गेंदा पीले रंग का फूल है। वास्तव में गेंदा एक फूल न होकर फूलों का गुच्छा होता है, लगभग उसकी हर पत्ती एक फूल है। गेंदा का वैज्ञानिक नाम टैजेटस स्पीसीज है। भारत के विभिन्न भागों में, विशेषकर मैदानों में व्यापक स्तर पर उगाया जा रहा है। हमारे देश में गेंदे के लोकप्रिया होने का कारण है इसका विभिन्न भौगोलिक जलवायु में सुगमतापूर्वक उगाया जा सकता है।

रजनीगंधा का फूल Mexican Tuberose

रजनीगंधा सुगन्धित फूल है। यह पूरे भारत में पाया जाता है। रजनीगंधा का पुष्प फनल के आकार का और सफ़ेद रंग का लगभग 25 मिलीमीटर लम्बा होता है जो सुगन्धित होते हैं। मैदानी क्षेत्रों में अप्रैल से सितंबर तक और पहाड़ी क्षेत्रों में जून से सितंबर तक फूल खिलते हैं रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ते बनाने में किया जाता है इसकी लंबी दूरियों को सजावट के लिए प्रयोग करते हैं।

चमेली का फूल Jasmine

चमेली एक सुगंन्धित फूल है। यह सारे भारत में पाया जाता है। चमेली की बेल आमतौर पर घरों, बगीचों में और सारे भारत में लगाई जाती है। चमेली के फूलों की खुशबू बड़ी मादक और मन को प्रसन्न करती है। उत्तर प्रदेश के फर्रूख़ाबाद, जौनपुर, और गाजीपुर ज़िले में इसे विशेष तौर पर अधिक मात्रा में उगाया जाता है। चमेली के फूल, पत्ते तथा जड़ तीनों ही औषधीय कार्यों में प्रयुक्त किये जाते हैं। इसके फूलों से तेल और इत्र (परफ्यूम) का निर्माण भी किया जाता है।

कनेर का फूल Oleander

कनेर एक फूल है। कनेर उत्तर भारत में लगभग हर जगह बागों में लगा हुआ पाया जाता है। इसका हर भाग विषैला होता है अत: इसे किसी वैद्य की देखरेख में ही प्रयोग करना चाहिए। कनेर के फूल पीला, सफ़ेद, लाल आदि रंग के होते हैं।

सूरजमुखी का फूल Sunflower

सूरजमुखी का वैज्ञानिक नाम हेलियनथस एनस है। सूरजमुखी दिनभर सूर्य के चारों ओर घूमता रहता है। जिस दिशा में सूर्य होता है, सूरजमुखी का फूल उसी दिशा में अपना मुँह कर लेता है। सूरजमुखी के फूल सूर्यादय पर खिलते हैं, तथा सूर्यास्त के समय बन्द हो जाते हैं। सूरजमुखी का पुष्प देखने में बहुत आकर्षक लगता है, लेकिन यह गंधरहित होता है। सूर्यमुखी के फूल लम्बी अवधि तक खिलते रहते हैं और उद्यान की शोभा बनते हैं।

गुलबहार का फूल Daisy

गुलबहार को आप कैसे भी मिट्टी में बात करते हैं चाहे तो आप उसके लिए गार्डन वाली मिट्टी भी होता है गुलबहार को सितंबर या अक्टूबर में लगाया जाता है इसमें फ्लावरिंग जनवरी से शुरू हो जाती है जो अप्रैल से मई तक चलती है फूल की ऊंचाई लगभग 4 से 5 फुट के आसपास होती है इसे हम किसी भी मिट्टी में उगा सकते हैं।

चंपा का फूल Magnolia

चंपा के फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं इनका रंग पीला होता है इसका उपयोग हम जड़ी-बूटी के रूप में करते हैं चंपा का औषधीय गुण से कान का दर्द आंख का दर्द ठीक किया जा सकता है चंपा के फूल से बुखार का भी इलाज किया जा सकता है यह भारत में ही पाया जाता है।

यह भी पढ़ें :-

अजीबोगरीब फूलों के नाम Strangest flowers name –

1Rafflesia रैफ्लेशिया Rafflesia
2Black Bat Flower ब्लैक बैट फ्लॉवर Black Bat Flower
3Wolffia वुल्फिया Wolffia
4Belladonna एट्रोपा बेलाडोना Belladonna

रैफ्लेशिया – Rafflesia Flower

मुख्यतः मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाने वाला रेफ्लीसिया एक आश्चर्यजनक परजीवी पौधा है। जिसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से बड़ा लगभग 1 मीटर व्यास का होता और इसका वजन 10 किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति 20 सेमी व्यास की पाई गई है।

सभी प्रजातियों में फूल की त्वचा छूने में मांस की तरह प्रतीत होती है और इसके फूल से सड़े मांस की बदबू आती है जिससे कुछ विशेष कीट पतंग इसकी ओर आकृष्ट होते हैं। रैफेलशिया फुल खिलने में 9 से 21 महीने का समय लगता है लेकिन इसका जीवनकाल पांच से सात दिनों का ही होता है।

ब्लैक बैट फ्लॉवर – Black Bat Flower

यह फुल काले रंग का होता है और इसकी बनावट चमकादड की तरह होती है। इस फुल की पंखुड़ी मूंछो की तरह लगती है और यह 28 इंच तक लम्बी होती है। यह फुल हरे, बैंगनी, भूरे, लाल रंग में भी खिलते हुए पाए जाते है। इस पनपने के लिए अच्छी मिटटी और काफी पानी की जरूरत होती है। यह मुख्यत: अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, थाईलैंड, मलेशिया एवं चीन में पाया जाता है।

वुल्फिया – Wolffia Flower

वुल्फिया दुनिया का सबसे छोटा फुल है। यह इतना सूक्ष्म होता है कि इन्हें माइक्रोस्कोप में ही देखा जा सकता है। इसका पौधा जल में पाया जाता है। इसके एक फुल का वजन नमक के दो कण के बराबर होता है। इनमे कोई जड़, डाली या पत्ती नही होती और यह शांत एवं साफ़ तालाब में पाया जाता है।

एट्रोपा बेलाडोना – Belladonna Flower

इसे दुनिया का सबसे खतरनाक फुल माना जाता है इसके जड़, पत्ते, फुल और फल सभी विषैले और घातक होते है। इनमे एत्रोपोयन हाइयो साइमान नाम का पदार्थ पाया जाता है जो इसे विषैला बनाता है। इस फूल का वैज्ञानिक नाम एट्रोपा यूनानी देवी एट्रोपोसोर से प्रेरित था जो की मृत्यु की देवी है।

FAQ

Q.1. फूल कितने प्रकार के होते हैं और उनके नाम?
उत्तर
दुनिया में फूलों की कई प्रजातियां हैं इनमें से कुछ प्रमुख फूल निम्नलिखित हैं।

गुलाब – rose
कमल – Lotus
गेंदा – Yellow Marigold
रजनीगंधा – Mexican Tuberose
चमेली – Jasmine
सूरजमुखी – Sunflower

Q.2. सफेद फूल का नाम क्या है?
उत्तर– चांदनी (Crape Jasmine) – यह फूल भी सफेद रंग का होता है। जूही फूल (Sweet Jasmine) – जूही, रजनीगंधा एक सफेद रंग का फूल है।

Q.3. फूल के कितने भाग होते हैं
उत्तर– किसी भी फूल के 3 हिस्से होते हैं एक नर प्रजनन अंग जिसे पुंकेसर या स्टामेन कहते हैं फिर मादा प्रजनन अंग जिसे कार्पेल कहते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए जो गहरा होता है उसे हम पंखुड़ी कहते हैं।

(Source: FLOWER STATUS)

निष्कर्ष Conclusion –

फूलों का जीवन में बहुत महत्व हैं। फूल ही नही रहेंगे तो बगीचा की सुंदरता अधूरी रह जाएगी। फूलों को कभी भी व्यर्थ में नही तोडना चाहिए। फूल हम सभी के लिए प्रकृति से मिली हुई सबसे अच्छी और प्यारी देन हैं। इसके कारण हर एक जगह की सुंदरता बढ़ जाती हैं। फूल बहुत ही कोमल होते हैं। आशा करती हूँ कि flowers name in hindi के बारे में दी गई ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे भी ऐसी जानकारिओ के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए।आज की पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।