President of India list : आज की इस नई पोस्ट के माध्यम से जानेंगे, भारत के राष्ट्रपतियों का कार्यकाल, राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है। भारत के राष्ट्रपतिओं की पूरी जानकारी। दोस्तों कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रपति, राष्ट्रपति के कार्यकाल, से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। ऐसे में आज हमारे द्वारा दी जाने वाली यह जानकारी आपके लिए बहुत कारगर साबित होने वाली है।

Page Contents
भारत के राष्ट्रपति President Of India List In Hindi –
क्र. | भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति का कार्यकाल |
---|---|---|
1 | डॉ राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी 1950 – 13 मई 1962 |
2 | डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1962 – 13 मई 1967 |
3 | डॉ जाकिर हुसैन | 13 मई 1967 से 3 मई 1969 |
श्री वराहगिरी वेंकटगिरि (कार्यवाहक ) | 3 मई 1969 – 20 जुलाई 1969 | |
न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (कार्यवाहक) | 20 जुलाई 1969 – 24 अगस्त 1969 | |
4 | श्री वराहगिरी वैंकटगिरि | 24 अगस्त 1969 – अगस्त 1974 |
5 | डॉ फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 |
श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती (कार्यवाहक) | 11 फरवरी 1977- 25 जुलाई 1977 | |
6 | श्री नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 – 25 जुलाई 1982 |
7 | श्री ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1982 – 25 जुलाई 1987 |
8 | श्री राधास्वामी वेंकटरमन | 25 जुलाई 1987 – 25 जुलाई 1992 |
9 | डॉ शंकरदयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 – 25 जुलाई 1997 |
10 | श्री कोच्चेरील रामन नारायणन | 25 जुलाई 1997 – 25 जुलाई 2002 |
11 | डॉ ए. पी . जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007 |
12 | श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल | 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 |
13 | श्री प्रणव मुखर्जी | 25 जुलाई 2021 – 25 जुलाई 2017 |
14 | श्री रामनाथ कोविंद | 25 जुलाई 2017 से अब तक |
राष्ट्रपति को कितनी सैलेरी मिलती है Salary of President of India –
देश का सर्वोच्च सेनापति राष्ट्रपति होता है। यह भारत का प्रथम नागरिक होता है। अगर हम बात करें राष्ट्रपति के वेतन की, साल 2017 तक राष्ट्रपति का मासिक वेतन 1.50 लाख रु था। जो की अन्य कैबिनट मंत्रियों की तुलना में बहुत काम था। इसलिए उच्च पद की गरिमा रखते हुए साल 2017 में राष्ट्रपति का मासिक वेतन 5.00 लाख रु किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति की जीवन साथी को मासिक 30 हजार रु सेक्रेटरी सहायता के रूप में दिए जाते है।
वेतन के अतिरिक्त राष्ट्रपति को कई भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाती है जो इस प्रकार है –
♣ राष्ट्रपति को कोई भी टैक्स नहीं देना होता है।
♣ भारत के राष्ट्रपति को 5 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे आलिशान राष्ट्रपति भवन दिया जाता है।
♣ राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चुनिंदे बॉडीगॉर्ड्स होते है।
♣ राष्ट्रपति को इलाज, आवास आदि सुविधाएँ आजीवन मुफ्त में प्रदान की जाती है।
♣ राष्ट्रपति की जीवनसाथी को हवाई जहाज, ट्रैन इत्यादि से फ्री सफर की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
♣ इसके साथ-साथ रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति को 1.5 लाख रु पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।
निष्कर्ष Conclusion –
तो दोस्तों आज ये खास पोस्ट president of India list आपको कैसी लगी। उम्मीद करता हुँ, आपको ये पोस्ट बेहद पसंद आई होगी। दोस्तों इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स पढ़ने के लिए आप Hindify.org के साथ जुड़े रहें। यहाँ रोजाना ज्ञानवर्धक टॉपिक पर आर्टिकल लिखा जाता है। दोस्तों हमारी यही कोशिश है की हम लोगो तक हमारी पोस्ट के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नॉलेज पंहुचा सकें। पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद दोस्तों ।
FAQ –
Q.1 Who is the first president of india ?
उत्तर – भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे। इनका कार्यकाल 226 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक रहा।
Q.2 Who is the current president of india ?
उत्तर – रामनाथ कोविंद भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई सन 2017 को अपना कार्यभार संभाला था।
Q.3 राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है ?
उत्तर – अनुछेद 55 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति को एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा सुना जाता है। लोकसभा, राज्यसभा और राज्य की विधायिकाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति को 5 साल के लिए चुना जाता है।
Q.4 भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल।
Q.5 भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर – डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक चला।
Q.6 सबसे लंबा कार्यकाल किस राष्ट्रपति का चला था ?
उत्तर – डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (12 साल)।
Q.7 आपातकाल की स्थिति के समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर – फखरुद्दीन अली अहमद।
Q.8 भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर – श्री नीलम संजीव रेड्डी।
Q.9 भारत के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर – भारत के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन थे।
Q.10 भारत के राष्ट्रपति पद के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर – 35 वर्ष।
Q.11 राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति के अनुसार किया जाता है ?
उत्तर – राष्ट्रपति का चुनाव समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा किया जाता है।
Q.11 भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
उत्तर – 5 वर्ष।
यह भी पढ़े –
♣ धातुओं के नाम
♣ विजयदशमी कब है, शुभ मुहूरत व पूजा विधि
♣ सुकन्या समृद्धि योजना पूरी जानकारी
♣ पेड़ों के नाम हिन्दी में