Vegetables name in hindi : दोस्तों सब्जियों का हमारे जीवन में बहुत अहम् रोल होता है। सब्जियों में बहुत से प्रोटीन मीनरल्स और खनिज होते हैं। खासकर पत्तेदार सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपना स्वास्थ्य ठीक रखना चाहते हैं तो अपने रोज़ के खान पान में सब्जियों को जरूर शामिल करे। हमने यहाँ पत्तेदार सब्जियों, जड़ वाली सब्जियों और तने वाली सब्जियों के नाम और उनके फायदो को अलग-अलग करके समझाया हैं। जिससे आपको सब्जियों की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाए।
इसलिए आज की पोस्ट सब्जियों के नाम इन हिंदी में हम आपको बताने जा रहे हैं सब्जियों के नाम, Vegetable Hindi Name, सब्जियों के इंग्लिश और हिन्दी नाम, Leafy vegetables name in hindi, Beans vegetables ।

Page Contents
सब्जियों के प्रकार Vegetables name in hindi –
सब्जियों को उनके बाहरी स्वरूप और गुणों के आधार पर निम्नलिखित रूप से विभाजित किया जा सकता है।
पत्तेदार सब्जियां Leafy vegetables –
पत्तेदार हरी सब्जियां सेहत के नजरिए से बेहद फायदेमंद होती हैं। हरी सब्जियों के अंदर भारी मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। हरी सब्जियों के जरिए कैंसर और हृदय से संबंधित समस्या से बचा जा सकता है।
01 | ![]() | Coriander leaves | हरी धनिया |
02 | ![]() | Peppermint | पुदीना |
03 | ![]() | Fenugreek Leaves | करी पत्ता |
04 | ![]() | Gram Leaves | चने का साग |
05 | ![]() | Fenugreek Leaves | मेथी |
06 | ![]() | Spinach | पालक |
07 | ![]() | Water Spinach | कलमी साग |
08 | ![]() | Green Mustard Leaves | सरसों के पत्ते |
09 | ![]() | Wild Spinach | बथुआ |
10 | ![]() | Fennel Leaves | हरा सोया |
11 | ![]() | Spring Onion | हरा प्याज |
12 | ![]() | Amaranth Leaves | चौलाई |
13 | ![]() | Colocasia Leaves | घुइंया के पत्ते |
14 | ![]() | Purslane | कुलफा |
15 | ![]() | Cabbage | पत्ता गोभी |
16 | ![]() | Red Cabbage | लाल पत्ता गोभी |
17 | ![]() | Locarno Leaf | हरी पत्ती सलाद |
इन्हें भी पढ़ें :-
▪ पक्षियों के नाम
▪ रंगो के नाम हिंदी व अंग्रेजी
▪ पांचों उँगलियों के नाम
पत्तेदार सब्जियों के नाम Leafy vegetables name in hindi –
1. हरी धनिया – Coriander leaves
हरी धनिया या हरा धनिया एक ऐसी सब्जी है, जो मुख्य रूप से गार्निशिंग के काम में आती है। इसे धनिया की पत्ती के नाम से जाना जाता है।
2. पुदीना – Peppermint
पुदीना एक प्रकार की गार्निशिंग सब्जी है। इसे इंग्लिश में Mint के नाम से जाना जाता है।
3. करी पत्ता – Curry Leaves
करी पत्ता भी एक प्रकार की गार्निशिंग सब्जी है।
4. चने का साग – Gram Leaves
चना की कोंपल को चने का साग के नाम से जाना जाता है। यह का अहम् हिस्सा है। उत्तर भारत में चटनी के साथ शौक से खाया जाता है। कुछ लोग इसे दाल में डाल कर तो कुछ लोग इसे आलू के साथ सूखी सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।
5. मेथी – Fenugreek Leaves
मेथी एक प्रमुख भारतीय मसाला है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे इंग्लिश में Fenugreek कहते हैं। फेनूग्रीक लीव्स साग के रूप में इस्तेमाल होती है ।
6. पालक – Spinach
पालक एक प्रमुख हरी पत्तेदार सब्जी है। इसे इंग्लिश में Spinach कहते हैं। पालक तरह-तरह से सब्जियों में इस्तेमाल होती है। यह भारत में में बेहद लोकप्रिय है|
7. कलमी साग – Water Spinach
कलमी साग को अंग्रेजी में Water Spinach कहते हैं। हिंदी में इसे कलंबी शाक, नाड़ी का साग, करेमु या करेमुआ भी कहते हैं। कलमी साग बेहद पौष्टिक होता है। इसे आयुर्वेद में भी बेहद उपयोगी माना गया है।
8. सरसों के पत्ते – Green Mustard Leaves
सरसों एक मसाला के रूप में इस्तेमाल होता है। इसके बीज से निकला तेल सरसों के तेल के नाम से जाना जाता है। इंग्लिश में इसे Mustard leaves कहते हैं। सरसों के पत्ते साग के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। ठंड के मौसम की लोकप्रिय सब्जी है, इसे मक्की की रोटी के साथ खाया जाता है।
9. बथुआ – Wild Spinach
बथुआ एक ऐसी वनस्पति है, जो आमतौर से अपने आप उग आती है। इसे इंग्लिश में Wild spinach कहते हैं। बथुआ की पत्तियां दाल में डाल कर बनाई जाती है। उत्तर भारत में सर्दी के दिनों में शौक से खाया जाता है।
10. हरा सोया – Fennel Leaves
हरा सोया इंग्लिश में इसे Fennel leaves या Dill soya leaves के नाम से जाना जाता है। यह जाड़े के मौसम में उपयोग में लाया जाने वाला शाक है । यह मेथी की पत्तियों के साथ मिक्स करके बनाया जाता है।
11. हरा प्याज – Spring Onion
हरा प्याज को सागा प्याज के नाम से भी जानते हैं। इंग्लिश में इसे Spring Onion, Green Onion और Onion Leaves के नाम से पुकारा जाता है। हरा प्याज चाइनीज व्यंजनों में बहुत इस्तेमाल होता है।
12. चौलाई – Amaranth Leaves
चौलाई इंग्लिश में Amaranth leaves के नाम से जाना जाता है। चोलाई आमतौर से अपने आप उग आने वाली जंगली सब्जी है, जो जाड़े के मौसम में शाक के रूप में प्रयोग में लाई जाती है।
13. घुइंया के पत्ते – Colocasia Leaves
अरबी या घुइयां भारत की एक लोकप्रिय सब्जी है। घुइंया के पत्ते बेहद बड़े आकार के होते हैं। कुछ जगहों पर इसे पात्रा भी कहते हैं। इंग्लिश में इन्हें Colocasia leaves के नाम से जाना जाता है। कुछ जगहों पर इसे साग के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
14. कुलफा – Purslane
कुलफा एक प्रकार का शाक है, जिसे इंग्लिश में Purslane के नाम से जानते हैं।
15. पत्ता गोभी – Cabbage
पत्ता गोभी को अंग्रेजी में Cabbage कहते हैं। यह एक कॉमन भारतीय सब्जी है। सलाद और सब्जी के रूप में खूब इस्तेमाल होती है। और इसका इस्तेमाल चाइनीज स्नैक्स में बहुतायात में प्रयोग होता है।
16. लाल पत्ता गोभी – Red Cabbage
लाल पत्ता गोभी को इंग्लिश में Red Cabbage के नाम से जानते हैं। यह पत्ता गोभी की ही एक वरायटी है। इसे भी शाक के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
17. हरी पत्ती सलाद – Locarno Leaf
हरी पत्ती सलाद को अंग्रेजी में Green Leaf Lettuce भी कहते हैं। बंदगोभी परिवार से है। इसका ज्यादातर उपयोग नाश्ते में किया जाता है। इसे सैंडविच के साथ और सूप में भी लिया जाता है।
फली वाली सब्जियां Beans vegetables –
फलियां वे सब्जियां हैं जिनमें बीज पाए जाते हैं जैसे मटर, बीन्स, लोबिया, राजमा, चना आदि। इनमें से अधिकतर सब्जियां बेल के रूप में होती हैं और केवल एक विशेष मौसम में पाई जाती हैं।
01 | ![]() | French Beans | फ्रेंच बिन्स |
02 | ![]() | Cowpea | लोबिया की फली |
03 | ![]() | Broad Beans | बाकले की फली |
04 | ![]() | Runner Beans | सेम की फली |
05 | ![]() | Cluster Beans | गवार की फली |
06 | ![]() | Green Peas | हरी मटर |
07 | ![]() | Hyacinth Beans | सुरती पापडी |
08 | ![]() | Drumstick Beans | सहजन की फली |
09 | ![]() | Radish Pods | सेंगरी की फली |
10 | ![]() | Green Kidney Beans | राजमा की फली |
फली वाली सब्जियों के नाम Beans vegetables name in hindi –
1. फ्रेंच बिन्स – French Beans
फ्रेंच बिन्स एक लोकप्रिय भारतीय सब्जी है। यह आलू के साथ बनाने पर काफी स्वादिष्ट लगती है।
2. लोबिया की फली – Cowpea
लोबिया की फली को बरबटी के नाम से भी जानते हैं। आलू और लोबिया की मिक्स सब्जी उत्तर भारत में शौक से खाई जाती है ।
3. बाकले की फली – Broad Beans
बाकले की फली एक कॉमन सब्जी है। इसे इंग्लिश में Broad beans के नाम से जानते हैं।
4. सेम की फली – Runner Beans
सेम की फली एक बेल में लगने वाली सब्जी है। इसे इंग्लिश में Runner beans के नाम से जानते हैं।
5. गवार की फली – Cluster Beans
गवार की फली एक कॉमन सब्जी है। इंग्लिश में इसे Cluster beans के नाम से पुकारते हैं। क्लस्टर बींस की मुख्य रूप से फ्राई सब्जी बनती है, जो खाने में स्वादिष्ट होती है।
6. हरी मटर – Green Peas
हरी मटर एक लोकप्रिय फली है। इसे इंग्लिश में Green peas के नाम से जाना जाता है।
7. सुरती पापडी – Hyacinth Beans
सुरती पापड़ी एक आम सब्जी है। अंग्रेजी में इसे Hyacinth Beans, Indian Beans के नाम से भी जाना जाता है।
8. सहजन की फली – Drumstick Beans
सहजन एक बेहद आसानी से उगने वाला पेड़ है। इंग्लिश में इसे Drumstick beans कहकर पुकारते हैं। यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।
9. सेंगरी की फली – Radish Pods
सेंगरी की फली एक कॉमन सब्जी है। अंग्रेजी में इसे Radish Pods कहते हैं। जिसकी सूखी सब्जी अकेले और आलू के साथ मिक्स करके बनाई जाती है ।
10. राजमा की फली – Green Kidney Beans
राजमा एक लोकप्रिय सब्जी है। अंग्रेजी में इसे ग्रीन किडनी बीन्स कहते हैं। राजमा की दल और सब्जी बहुत ही स्वादिस्ट होती है | इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता हैं । जो शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है।
फूल वाली सब्जियां Flowering vegetables –
बहुत सी सब्जियां ऐसी होती हैं, जो पौधों का फूल होती हैं और सब्जी के रूप में इस्तेमाल होती हैं। ऐसी सब्जियों को फूल वाली सब्जियां कहते हैं।
01 | ![]() | Banana flower | केले का फूल |
02 | ![]() | Kachnar | कचनार |
03 | ![]() | Cauliflower | फूल गोभी |
04 | ![]() | Mahua Flower | महुआ |
05 | ![]() | Pumpkin Flower | कद्दू का फूल |
06 | ![]() | Jute Flower | सनई का फूल |
07 | ![]() | Spinach Agathi | अगस्त का फूल |
08 | ![]() | Broccoli | ब्रोकोली |
फूल वाली सब्जियों के नाम Flowering vegetables name in hindi –
1. केले का फूल – Banana flower
केले के फूल को अंग्रेजी में banana flowers कहते हैं। केले के फूल का प्रयोग सब्जी के रूप में कई प्रकार से किया जाता है, जैसे केले के पकौड़े और केले के गट्टे के रूप में।
2. कचनार – Kachnar
कचनार का फूल अपने सौंदर्य की वजह से जाना जाता है। इसे इंग्लिश में Bauhinia कहते हैं। कचनार के फूल का रंग सफेद व लाल होता है। यह अनेक रोगों की औषधि भी है।
3. फूल गोभी – Cauliflower
फूल गोभी को अंग्रेजी में Cauliflower कहते हैं। कॉलीफ्लावर एक कॉमन सब्जी है, जो उत्तर भारत में बहुतायात में पैदा होती है।
4. महुआ – Mahua Flower
आमतौर से महुआ देशी शराब बनाने के लिए जाना जाता है। पर महुआ के फूल Mahua Flower का सब्जी के रूप में भी प्रयोग होता है।
5. कद्दू का फूल – Pumpkin Flower
कद्दू एक लोकप्रिय सब्जी है। उत्तर भारत में कद्दू का फूल सब्जी के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। इसे इंग्लिश में Pumpkin Flower कहते हैं।
6. सनई का फूल – Jute Flower
सनाई को पटुआ Patua के नाम से भी जाना जाता है। यह एक रेशेदार पौधा है, जिससे रस्सी बनाई जाती है। इसे अंग्रेजी में Sunn या Jute Flower कहते हैं। जूट फ्लावर की पकोड़ी और सब्जी भी बनाई जाती है।
7. अगस्त का फूल – Spinach Agathi
अगस्त के फूल का उपयोग सब्जी के रूप में भी किया जाता है। इसकी सब्जी भी स्वादिष्ट होती है। सब्जियों के नामों की सूची में यह कम लोकप्रिय है।
8. ब्रोकोली – Broccoli
ब्रोकोली को आमतौर से हिन्दी में हरी गोभी के नाम से जाना जाता है। ग्रीन गोभी सामान्य गोभी की ही एक प्रजाति है, किन्तु पौष्टिकता के लिहाज से यह बेहद उपयोगी होती है।
बेल वाली सब्जियां Vine vegetables –
बेल वाली सब्जियों में खीरा, ककड़ी, लौकी, कद्दू आदि आते हैं। ये सब्जियां की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। इनमें से ज़्यादातर सब्जियां मौसमी होती हैं। इनका सेवन सभी को करना चाहिए।
01 | ![]() | Pointed Gourd | परवल |
02 | ![]() | Ivy Gourd | कुंदरू |
03 | ![]() | Spine Gourd | ककोरा |
04 | ![]() | Cucumber | खीरा |
05 | ![]() | Cucumis Utilissimus | ककड़ी |
06 | ![]() | Bottle Gourd | लौकी |
07 | ![]() | Bitter Gourd | करेला |
08 | ![]() | Ram Karela | पहाड़ी करेला |
09 | ![]() | Ridge Gourd | तोरी |
10 | ![]() | Snake Gourd | चिचिण्डा |
11 | ![]() | Pumpkin | कद्दू |
12 | ![]() | Ash Gourd | पेठा |
13 | ![]() | Apple Gourd | टिंडा |
बेल वाली सब्जियों के नाम Vine vegetables name in hindi –
1. परवल – Pointed Gourd
इसे इंग्लिश में Pointed Gourd कहते हैं। पॉइंट गार्ड भारत की एक लोकप्रिय सब्जी है।
2. कुंदरू – Ivy Gourd
एक सब्जी के रूप में कुंदरू Kunduru बेहद लोकप्रिय है। यह बहुतायात में पैदा होती है और इसकी सब्जी कई तरह से बनाई जाती है।
3. ककोरा – Spine Gourd
ककोरा या कंटोला बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे Spine Gourd भी कहते हैं। इसे जंगली सब्जियों के नाम के नाम में जाना जाता है।
3. खीरा – Cucumber
खीरा इसका अंग्रेजी नाम Cucumber है। कुकुम्बर में विटामिन सी बहुतायात में पाया जाता है। इसे मुख्य रूप में सलाद और रायता के रूप में प्रयोग किया जाता है।
4. ककड़ी – Cucumis Utilissimus
ककड़ी गर्मी की सब्जी है। इसका अंग्रेजी नाम Cucumis Utilissimus इसे सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं।
5. लौकी – Bottle Gourd
लौकी हर मौसम में मिलने वाली सब्जी है। इसे दुधी भी कहते हैं। लौकी सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी होती है।
6. करेला – Bitter Gourd
करेला आमतौर से अपनी कड़वाहट के लिए जाना जाता है। पर यह शुगर के पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे Bitter gourd के नाम से भी जानते हैं।
7. पहाड़ी करेला – Ram Karela
पहाड़ी करेला को राम करेला Ram Karela भी कहते हैं। यह देखने में कुंदरू जैसी लगती है।
8. तोरी – Ridge Gourd
तोरी को तरोई भी कहते हैं। यह अंग्रेजी में Ridge Gourd के नाम से जानी जाती है।
9. चिचिण्डा – Snake Gourd
चिचिण्डा एक ऐसी सब्जी है, जो देखने में सांप की तरह बेहद लम्बी होती है। इसीलिए इसे Snake Gourd भी कहते हैं।
10. कद्दू – Pumpkin
कद्दू या कुम्हड़ा एक बेहद आम सब्जी है, जो हर कहीं पाई जाती है। इसे अंग्रेजी में Pumpkin कहते हैं।
11. पेठा – Ash Gourd
पेठा को अंग्रेजी में Ash Gourd और Winter Melon कहा जाता है। यह पेठा मिठाई के लिए मुख्य रूप से जानी जाती है।
12. टिंडा – Apple Gourd
इसे अंग्रेजी में बहुत सारे नामों से जाना जाता है, जैसे, Apple Gourd, Round Gourd, और Baby Pumpkin इसकी सब्जी खाने में लौकी के जैसे ही होती है।
जड़ वाली सब्जियां Root vegetables –
वे सब्जियां जो पौधों की जड़ होती हैं और जमीन के नीचे रहती हैं, जड़ वाली सब्जियां कहलाती हैं। इनमें से कुछ का उपयोग सब्जियों के रूप में, कुछ को सलाद के रूप में और कुछ को मसालों के रूप में भी किया जाता है।
01 | ![]() | Kohlrabi | गांठ गोभी |
02 | ![]() | Turnips | शलजम |
03 | ![]() | Onion | प्याज |
04 | ![]() | Beetroot | चुकंदर |
05 | ![]() | Carrot | गाजर |
06 | ![]() | Sweet Potato | शकरकंद |
07 | ![]() | Potato | आलू |
08 | ![]() | Radish | मूली |
09 | ![]() | Garlic | लहसुन |
10 | ![]() | Ginger | अदरक |
11 | ![]() | Colocasia Root | अरबी |
12 | ![]() | Elephant Foot Yam | जिमीकंद |
जड़ वाली सब्जियों के नाम Root vegetables name in hindi –
1. गांठ गोभी – Kohlrabi
गांठ गोभी का अंग्रेजी नाम Kohlrabi है।
2. शलजम – Turnips
शलजम को अंग्रेजी में Turnips कहते हैं।
3. प्याज – Onion
प्याज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होत है। यह सलाद के रूप में और मसाले के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह की एक कॉमन सब्जी है।
4. चुकंदर – Beetroot
चुकंदर आमतौर से सलाद के रूप में प्रयोग होने वाली सब्जी है। इसे इंग्लिश में Beetroot कहते हैं। चुकंदर का जूस खून बढ़ाने में बेहद मददगार होता है।
5. गाजर – Carrot
गाजर मुख्य रूप से सलाद की सब्जी है। इसे गाजर के नाम से भी जाना जाता है। यह खून बढ़ाने के लिए अच्छा है।
6. शकरकंद – Sweet Potato
शकरकंद को इंग्लिश में Sweet Potato कहते हैं। स्वीट पोटैटो के मुख्य रूप से मीठे पकवान बनते हैं, जिनमें शकरकंद का हलवा बेहद लोकप्रिय है। यह व्रत का एक मुख्य भोजन है।
7. आलू – Potato
आलू या Potato भारत में सबसे ज्यादा उपयोग में लाई जाने वाली सब्जी है। इसे किसी भी सब्जी के साथ मिक्स करके बनाया जा सकता है।
8. मूली – Radish
मूली को इंग्लिश में Radish कहा जाता है। यह मुख्य रूप से सलाद का आइटम है।
9. लहसुन – Garlic
लहसुन या Garlic मुख्य रूप से एक मसाला है, जो आमतौर से सभी सब्जियों में पड़ता है।
10. अदरक – Ginger
अदरक मुख्य रूप से एक मसाला है, जो सभी सब्जियों में इस्तेमाल होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
11. अरबी – Colocasia Root
अरबी को अरुई या घुइयां के नाम से भी जाना जाता है। इसका अंग्रजी नाम Colocasia root है।
12. जिमीकंद – Elephant Foot Yam
जिमीकंद को कांद भी कहते हैं। इसे इंग्लिश में Elephant या Foot Yam कहा जाता है। यह जड़ के रूप में उगने वाली सब्जी है।
अन्य सब्जियां Other vegetables –
01 | ![]() | Baby Corn | बेबी कॉर्न |
02 | ![]() | Capsicum | शिमला मिर्च |
03 | ![]() | Mushroom | मशरूम |
04 | ![]() | Gucchi Mushroom | गुच्छी मशरूम |
05 | ![]() | Tomato | टमाटर |
06 | ![]() | Lemon | नींबू |
07 | ![]() | Green Chilli | हरी मिर्च |
08 | ![]() | Lady Finger | भिन्डी |
09 | ![]() | Brinjal | बैंगन |
10 | ![]() | Indian Gooseberry | आंवला |
11 | ![]() | Lotus stem | कमल ककड़ी |
12 | ![]() | Jackfruit | कटहल |
अन्य सब्जियों के नाम Other vegetables name in hindi –
1. बेबी कॉर्न – Baby Corn
मकई या भुट्टा के छोटे अपरिपक्व फल को बेबी कॉर्न कहते हैं। यह स्वाद में हल्के मीठे होते हैं और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं।
2. शिमला मिर्च – Capsicum
शिमला मिर्च को इंग्लिश मे और भी कहते हैं। यह सब्जी चाइनीज व्यंजनों में बहुतायात से इस्तेमाल की जाती है। ये एक मुख्य सब्जी है।
3. मशरूम – Mushroom
मशरूम को ग्रामीण इलाकों में कुकुरमुत्ता कहकर भी पुकारा जाता है। यह सब्जी बेहद पौष्टिक होती है
4. गुच्छी मशरूम – Gucchi Mushroom
गुच्छी मशरूम एक तरह का फंगस होता है। इसे हिमालयन मशरूम भी कहते हैं। वियतनाम, थाईलैंड, कोरिया, चीन में इसकी खेती होती है और इसकी खेती वियतनाम, थाईलैंड, कोरिया, चीन में की जाती है और यह 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकती है।
5. टमाटर – Tomato
टमाटर एक मसाले के रूप में उपयोग होता है। ये एक मुख्य सब्जी है।
6. नींबू – Lemon
नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। यह सब्जियों में खट्टापन लाने के उपयोग किया जाता है।
7. हरी मिर्च – Green Chilli
हरी मिर्च भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण अंग है। इसे इंग्लिश में Green chilli कहते हैं। यह खाने में काफी तीखी होती है। इसे खाने से पेट साफ रहता है ।
8. भिन्डी – Lady Finger
भिन्डी को Lady finger के नाम से भी जाना जाता है। यह लगभग सभी मौसम में मिलने वाली सब्जी है।
9. बैंगन – Brinjal
बैंगन को बहुत से लोग बेगुन भी कहते हैं। क्योंकि यह बादी होता है और ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद यह एक लोकप्रिय सब्जी है।
10. आंवला – Indian Gooseberry
आंवला को इसके गुणों के कारण अमृत भी कहा जाता है। यह बालों, त्वचा और इम्युनिटी सभी के लिए फायदेमंद होता है।
11. कमल ककड़ी – Lotus stem
कमल ककड़ी पानी में उगने वाली सब्जी है। इसे Lotus cucumber या Lotus stem भी कहते हैं।
12. कटहल – Jackfruit
कटहल को इंग्लिश में Jackfruit कहते हैं। कटहल जहां पकने पर फल के रूप में यूज होता है, कच्चे में सब्जी के रूप में।
निष्कर्ष Conclusion-
दोस्तों आपको आज का ये आर्टिकल vegetables name in hindi कैसा लगा। हमने इसमे लगभग सभी सब्जियों के नाम और उनके बारे में जानकारी देने की कोशिश की है, आशा करते हैं की ये जानकारी आपको संतोषजनक लगी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई तो like ज़रूर कीजिएगा और अपने मित्रों के साथ भी share ज़रूर करिएगा। हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़ें –
▪ अनुशासन पर निबंध
▪ छठ पूजा 2021 कितनी तारीख को है?
▪ Dhanteras 2021 में कब है?
▪ बच्चों के लिए मजेदार टंग ट्विस्टर
▪ सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
▪ माँ पर निबंध 10 लाइन
Wonderful
tqq sir