Sandwich recipe in hindi : दोस्तों हम सभी ने कभी ना कभी किसी प्रकार के सैंडविच को खाया ही होगा। आज के समय में सैंडविच भारत का पसंदीदा नाश्ता है। हर घर में सुबह या शाम के समय हमे सैंडविच बनते हुए दिख जाता है। वेज सैंडविच बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है।
सैंडविच एक ऐसा व्यंजन है, जिसे कुछ ही मिनट में तैयार किया जा सकता है। जोर से भूख लगी हो तो सबसे आसान तरीका है, सैंडविच बनाना। इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे सैंडविच के बारे में।
Page Contents
सैंडविच बनाने की विधि Sandwich recipe in hindi –
वेज सैंडविच बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सामग्री घर पर आसानी से मिल जाती है, आप इसे जब चाहे बना सकते हैं।

वेज सैंडविच बनाने के लिए सामग्री Ingredients for veg sandwich-
क्र.सं. | सामग्री | मात्रा |
1- | ब्रेड स्लाइस( ब्राउन, व्हाइट ब्रेड) | 4 स्लाइस |
2- | प्याज बारीक कटा हुआ | 1/2 कप |
3- | गाजर बारीक कटा हुआ | 1 कप |
4- | शिमला मिर्च बारीक कटी हुई | 1/2 कप |
5- | पालक के पत्ते बारीक कटे हुए | 1 कप |
6- | कॉर्न (ताजा) | 1/2 कप |
7- | पिसी हुई मिर्ची | 1 टी स्पून |
8- | टोमैटो सॉस | 2 टेबल स्पून |
9- | मिक्स्ड हर्ब्स | 1/2 टी स्पून |
10- | नमक | स्वाद अनुसार |
11- | हरी चटनी | 2 टेबल स्पून |
12- | मोज़रेला चीज़ कद्दूकस किया हुआ | 1/4 कप |
13- | बटर | 2 टी स्पून |
14- | तेल | 2 टी स्पून |

वेज सैंडविच बनाने की विधि Making of Veg sandwich –
1- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमे प्याज़ को भूनें।
2- अब इसमें कॉर्न गाजर और शिमला मिर्च डालकर एक मिनट के लिए भूनें सब्जियों को तब तक पकाना है जब तक कि सब्ज़ियां आधी पक कर कुरकुरी ना हो जाएं।
3- इसके बाद कटा हुआ पालक मिलाएं और कुछ देर तक भूनें।
4- सब्जियाँ थोड़ी पकने पर इसमे काली मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स और नमक डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।
5- अब 2 ब्रेड स्लाइस लें और एक पर टमाटर सॉस और दूसरे स्लिसे पर हरी चटनी लगायें।
6- ब्रेड स्लाइस पर तैयार स्टफिंग को समान रूप से फैलाएं।
7- स्टफिंग के ऊपर मोज़रेल्ला चीज़ को कद्दूकस करके फ़ैलायें।
8- अब दूसरे स्लाइस से स्टफिंग को ढक कर पैक कर दें फिर तवे पर इसे ग्रिल या टोस्ट करें।
9- सैंडविच के दोनों तरफ बटर को लगायें जिससे सैंडविच अधिक कुरकुरा और सुनहरा बन जाए।
10- ग्रिलर को बंद करके, सैंडविच को गोल्डन ब्राउन होने तक सैकें।
11- अब सैंडविच को दो आधे हिस्सों में काटें और परोसें।
12- वेज सैंडविच को आप हरी चटनी या टोमैटो सौस के साथ सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –
✔ बालूशाही बनाने की आसान विधि
✔ टोमेटो सूप बनाने की आसान विधि
✔ घर पर जलेबी बनाने की आसान विधि
✔ पाव भाजी बनाने की विधि
सैंडविच बनाने के लिए टिप्स Making tips for veg sandwich –
1- सैंडविच को बनाने के लिए अगर आपके पास ग्रिल सैंडविच मेकर नही है तो आप इसे तवे या पैन मैं भी बना सकते हैं।
2- वेज सैंडविच है तो इसमे सब्जियाँ तो होंगी ही मगर आप सब्जियों को अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं जैसे मशरूम, पत्तागोभी, कॉर्न आदि।
3- पालक डालने से सैंडविच का स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है अतः इसे ज़रूर डालें।
4- चीज़ के स्थान पर आप क्रीम या मायोनीस भी डाल सकते हैं।
5- सैंडविच के दोनो तरफ बटर लगाने से सैंडविच कुरकुरा बनता है।
निष्कर्ष Conclusion
तो दोस्तों आपको हमारी sandwich recipe in hindi कैसी लगी एक बार ट्राइ करके ज़रूर बताइएगा। यह हैल्दी होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी है ख़ासकर बच्चों को तो ये ज़रूर पसंद आने वाली है। आगे भी ऐसी और रेसीपी के लिए हमसे जुड़े रहिए। पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक करना ना भूलें। हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद दोस्तों!
यह भी पढ़ें –
✔ तीन का पहाड़ा [2021]
✔ बुद्ध ग्रह के बारे में रोचक तथ्य
✔ 2 का पहाड़ा
✔ अरुण ग्रह के बारे में रोचक तथ्य
Sandwich Recipe in Hindi | सैंडविच बनाने की आसान विधि (2022)

Sandwich recipe in hindi : दोस्तों हम सभी ने कभी ना कभी किसी प्रकार के सैंडविच को खाया ही होगा। आज के समय में सैंडविच भारत का पसंदीदा नाश्ता है। हर घर में सुबह या शाम के समय हमे सैंडविच बनते हुए दिख जाता है। वेज सैंडविच बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है।
Type: Dessert
Cuisine: indian
Preparation Time: 15Min
Cooking Time: 15Min
Total Time: 30Min
Recipe Ingredients: