Hindi Suvichar for Whatsapp : दोस्तों सुविचार का सीधा मतलब संस्कार से होता है। संस्कार हमें जीवन में लोगो का आदर करना और सभी से प्रेम से बात करना सिखाते हैं। सुविचार आपके अंदर एक सकारात्मक विचार उत्त्पन करते हैं। आपके विचारों को शुद्ध बनाते हैं। जो जीवन में आपको हर परिस्थिति का सामना करने की शिक्षा देते हैं। और जिस व्यक्ति में ये सभी गुण हैं, वो सफलता को जरूर हासिल करता है।
आज हम आपके सामने प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी का बेहतरीन कलेक्शन लाए हैं। जो आपको मानवता के असली महत्व को समझाएगा। इन सुविचारों को पढ़कर आपको बहुत आनंद आएगा। दो दोस्तों इसे अंत तक जरूर पढ़ना। आइए शुरू करते हैं।
Hindi suvichar
आपके व्यवहार से अच्छे रिश्ते बनते हैं
और अच्छे रिश्ते ही
सच्ची खुशियों का कारण होते हैं..!!
काश जिंदगी भी मां की तरह होती
तो हमे हमेशा खुशी की छाव में रखती..!!
खूबसूरत इंसान का चरित्र होना चाहिए
क्योंकि प्रेम व्यक्ति से नहीं व्यक्तित्व से होता है!
काबिलियत जिसमे होती है
उसे कठिनाइयाँ चाहकर
भी हरा नहीं सकती..!!
बहुत नम्रता चाहिए रिश्तो को निभाने के लिए
छल कपट से तो सिर्फ महाभारत रची जाती है!
हाथों की लकीरें सच करने के लिए
माथे के पसीने को बहाना पड़ता है..!!
Suvichar in hindi
जैसे इलेक्ट्रिक खिलौने को
चलाने के लिए मैन्युअल है
वैसे ही इंसान रूपी शरीर को चलाने के
लिए भगवत गीता जरूरी है..!!
रिश्तो की डोर उनसे जोड़िए जो समय आने पर
सहयोग और प्यार दिखाएं ना कि
उनसे जो औकात दिखाएं..!!
मेरी काबिलियत हर मुश्किल पर भारी है
क्योंकि जी तोड़ मेहनत मेरी वफादारी है ..!!
नहाने धोने से हरि मिले तो नहाऊ मैं सौ बार
हरि तो मिलेंगे सच्चे मन से
इसलिए प्यारे मन का मैल उतार..!!
वक्त उसे काबिल बनाता है
जो वक्त को काबिल बनाता है..!!
किसी को हमारी वजह से दुख ना हो यही धर्म है
और लोग हमारी वजह से हंसे यही कर्म है..!!
आपके द्वारा किया गया व्यवहार
आपके संस्कारों के परामर्श को दर्शाता है..!!
Suvichar in hindi with images
सिखा देती है गरीबी तजुर्बे
दुनियादारी के
फुटपाथ पर रहने वालों का
कोई स्कूल नहीं होता..!!
आपके द्वारा किया जाने वाला व्यवहार
आपको दिए गए संस्कारों को प्रदर्शित करता है..!!
कभी टूटते हैं तो कभी बिखरते हैं
विपत्तियों से ही इंसान ज्यादा निखरते हैं..!!
ऐसे ही गुजार ली जिंदगी मैंने
कभी खुदा की रजा समझकर
कभी अपने गुनाहों की सजा समझकर..!!
जिंदगी एक शिक्षक की तरह होती है जो
समय समय पर सबकी परीक्षा लेती है।
पैसे आज है कल नहीं
पैसे से कोई अमीर नहीं होता
अगर सेहत पूरी तरह से स्वस्थ है
तो इससे बड़ा कोई धन नहीं होता!
जिंदगी में कुछ दोस्ती
नादानो से भी जरूर रखना
क्योंकि जरूरत पड़ने पर समझदार
लोग अक्सर व्यस्त रहते हैं!
बढ़ते चले अंधेरों में ज्यादा दम नहीं होता
निगाहों का उजाला भी दीयों से कम नहीं होता!
प्रत्येक व्यक्ति एक अनमोल हीरा है
जरूरत है बस खुद को पहचानने की।
जिंदगी साइकिल चलाने के जैसा है
बैलेंस बनाए रखने के लिए
आपको चलते रहना होता है।
दूसरों की हर बात मानकर
हम लोभ के चक्कर में
लाभ को भी खो देते हैं!
सलाह के सौ शब्दों से ज्यादा
अनुभव की एक ठोकर
इंसान को बहुत मजबूत बनाती है।
किसी की सलाह से रास्ते जरूर मिलते हैं
पर मंज़िल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है!
किसी भी व्यक्ति की सहनशीलता खींचे हुए
रबड़ के समान होती है एक सीमा की
हद तक खींचने के बाद टूटना तय है।
Final words on Hindi Suvichar
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी। इसमें अच्छे-अच्छे विचार लिखे हैं जिन्हे आप अपनी इच्छा अनुसार फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सप्प पर शेयर कर सकते हैं। दोस्तों hindi suvichar अच्छे लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और Hindify.org के साथ जुड़े रहें।