Tomato soup recipe in hindi : अगर आपको घर पर बाजार जैसे सूप का आनंद लेना है तो आज की पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए टमाटर सूप बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं।
सूप कई प्रकार के होते हैं लेकिन टमाटर का सूप ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। तो इस tomato soup recipe को पढ़िए और अपने घर पर स्वादिष्ट टमाटर सूप बनाइए।
Page Contents
टोमेटो सूप बनाने की विधि Tomato soup recipe in hindi-
सूप पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब भी घर में किसी भी व्यक्ति की तबीयत खराब होती है तब खाने में सबसे पहले सूप की ही याद आती है। सूप कई प्रकार से बनाए जाते हैं, जैसे- वेजिटेबल सूप, स्वीट कॉर्न सूप, पालक का सूप और टमाटर का सूप आदि।

टोमेटो सूप बनाने के लिए सामग्री Ingredients for tomato soup-
क्र. | सामग्री | मात्रा |
1- | रिफाइंड आयिल | 1 चम्मच |
2- | मक्खन | 1 चम्मच |
3- | लाल कटे हुए टमाटर | 2 |
4- | तेजपत्ता | 1 leaf |
5- | कटी हुई प्याज | 1 |
6- | कटी हुई गाजर | 1 |
7- | लहसुन की कलियां | 2-3 |
8- | नमक | स्वादानुसार |
9- | काली मिर्च | 2-3 |
10- | चीनी | 1 चम्मच |
11- | चुकुन्दर | 1/2 कटा हुआ |
12- | क्रीम | गार्निशिंग के लिए |
टोमेटो सूप बनाने की विधि How to make tomato soup-
1. टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें और उसमें थोड़ा सा तेल और मक्खन डालें।
2. अब इसमें तेज पत्ता और प्याज डालें।
3. प्याज़ के हल्का गुलाबी होने पर अब इसमें गाजर, लहसुन, चुकुन्दर और टमाटर डालें।
4. उसके बाद नमक, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5. इसके बाद इसमें पानी डालें और ढक्कन लगाकर पकने दें।
6. जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तो आप इसे एक बड़ी छलनी की मदद से छान लें।
7. अब तेजपत्ते को मिश्रण से निकाल लें और मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे अच्छे से पीस लें।
8. पीसने के बाद इसे एक बार फिर से छान लें ताकि एक महीन पेस्ट तैयार हो जाए।
9. अब तैयार मिश्रण को कढ़ाई में डालिये और बचा हुआ पानी भी डाल दीजिये।
10. अब इसमे नमक और चीनी डालकर तब तक पकाएँ जब तक की ये गढ़ा ना हो जाए। आपका टमाटर का सूप तैयार हो चुका है।
11. बस इसे प्याले में निकालिये और सूप और क्राउटन के साथ परोसिये।
12. इसका क्रीमी टेक्सचर बनाने के लिए सूप को प्याले में डालने के बाद इसमें थोड़ी सी क्रीम भी डाल दीजिए।
टोमेटो सूप बनाने के लिए टिप्स Making tips for tomato soup-
1. अगर आपको सूप जल्दी बनाना है तो आप इसे कुक्कर में भी बना सकते हैं कुक्कर में सूप बनाने के लिए सारी सब्ज़िओं को थोड़ा सा नमक डाल कर 4-5 सीटी तक पका लें फिर उसे बटर डाल कर छौंक दें।
2. सूप को बाज़ार की तरह गाढ़ा करने के लिए एक चम्मच कॉर्न फ्लोर का घोल बना के सूप में डाल दें और उसे गाढ़ा होने तक पका लें।
3. अगर आपके पास क्राउटन्स नही हैं तो आप उन्हे घर में भी बना सकती हैं इसके लिए आपको ब्राउन ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े काट के आयिल में अच्छे से फ्राइ कर लेना हैं बस बाजार जैसे क्राउटन्स घर पर बनकर तैयार हैं।
यह भी पढ़े –
✔ सैंडविच बनाने की विधि
✔ पाव भाजी बनाने की विधि
✔ बालूशाही बनाने की आसान विधि
✔ घर पर जलेबी बनाने की आसान विधि
टोमेटो सूप पीने के फायदे Tomato soup benefits–

1. सूप में पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।
2. इसमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर और पोषक तत्व भी होते हैं और कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती है। सूप पीने से पेट भी जल्दी भर जाता है और भारीपन भी नहीं होता है।
3. शारीरिक कमजोरी में सूप का सेवन करने से आपको ऊर्जा मिलती है और आप पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं। धीरे-धीरे आपका एनर्जी लेवल भी बढ़ने लगता है और आप स्वस्थ और स्वस्थ बनते हैं।
4. अगर कुछ खाने के बाद भी आपके मुंह में स्वाद बदल रहा हैं, सब कुछ बेस्वाद सा लग रहा हैं, तब आपको टोमॅटो सूप ज़रूर पीना चाहिए, ये टोमॅटो सूप आपके स्वाद को वापस लाने में आपकी मदद करेगा।
5. सूप का सेवन बीमारोयो में भी किया जा सकता है, क्यूकी बीमारी में कोई भारी खाना नही खाया जाता, और सूप पाचन में बहुत अच्छा माना जाता है, यह बीमारी में सुस्त पड़े पाचन तत्र को भी ठीक करता है।
6. शरीर में कमजोरी का अहसास होने पर सूप का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ कमजोरी को दूर करता है बल्कि इम्यून सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत करने में मदद करता है।
7. यह बुखार, शारीरिक दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में भी मदद करता है। इसके अलावा अस्वस्थता की स्थिति में सूप के सेवन से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।
8. टमाटर सूप आपको सर्दी से बचाने में मदद करेगा, इसके साथ ही आपके गला खराब होने पर भी आप इस सूप का सेवन कर सकतें है।
9. एक रिपोर्ट के मुताबिक सूप ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा सूप ब्रेन कैंसर के खतरे पर काम करता है।
10. सर्दी-जुकाम से बचने के लिए गर्मागर्म सूप बहुत कारगर उपाय है। इसके अलावा काली मिर्च का सूप मिलाकर पीने से सर्दी या गले में खराश होने पर जल्दी आराम मिलता है।
निष्कर्ष Conclusion-
दोस्तों, ये थी tomato soup recipe in hindi अब आप लोग भी अपने घर में टमाटर का सूप बना कर खुद भी पिएं और बच्चों को भी पिलायें। ऐसी और रेसेपी के लिए हमसे जुड़े रहिए। अगर हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक करना ना भूलें। हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, धन्यवाद।
यह भी पढ़े –
✔ 3 का पहाड़ा
✔ बुद्ध ग्रह के बारे में रोचक तथ्य
✔ अरुण ग्रह के बारे में रोचक तथ्य 2021
✔ 2 का पहाड़ा
घर पर टोमेटो सूप बनाने की आसान विधि

अगर आपको घर पर बाजार जैसे सूप का आनंद लेना है तो आज की पोस्ट tomato soup recipe in hindi आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए टमाटर सूप बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं।
Type: Dessert.
Cuisine: Indian
Preparation Time: 5 Min
Cooking Time: 25 Min
Total Time: 30 Min
Recipe Ingredients: