Balushahi recipe in hindi : नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं Balushahi के बारे में, दोस्तों हम में से ज़्यादातर लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। आज की पोस्ट में हम एक ऐसी मिठाई की रेसेपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘बालूशाही‘, ज़्यादातर लोगों ने इसे खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है, इसे कैसे बनाया जाता है? नहीं ना, तो चलिए शुरू हो जाइए। आज हम आपको बताते है बालूशाही को घर पर कैसे बनाया जाए।
Page Contents
बालूशाही बनाने की आसान विधि Balushahi recipe in hindi-
बालूशाही भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। जिसे मैदा और चाशनी से बनाया जाता है। बालूशाही को बहुत लोग खुरमा और खस्ता के नाम से भी जानते है। बालूशाही बहुत ही पुरानी मिठाई है जिसे अभी भी इतना पसंद किया जाता है। इसे बनाने में कुछ भी खास चीज़ों की जरुरत नहीं होती है।

इसे बनाने के लिए मैदा, चीनी, घी आदि डाला जाता है और सजाने में थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स। दोस्तों मुझे भी बालूशाही बहुत पसंद है खासतौर पर गाज़ियाबाद के पास पिलाखुआ की बालूशाही तो मुझे बहुत ही पसंद है तो चलिए शुरू करते हैं बालूशाही बनाने की विधि –
बालूशाही बनाने के लिए सामग्री Ingredients for balushahi-
क्र. | सामग्री | मात्रा |
1- | मैदा | 2 कप |
2- | बेकिंग पाउडर | 1/2 चम्मच |
3- | घी | 1/2 कप |
4- | चीनी | 2 कप |
5- | इलायची | 1 चम्मच |
6- | पिस्ता | 2 चम्मच सजाने के लिए |
7- | केसर | 10-12 रेशे |
8- | घी | तलने के लिए |
9- | पानी | 2 कप |
10- | नमक | चुटकी भर |
बालूशाही बनाने की विधि How to make balushahi-
1. सबसे पहले मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये।
2. फिर इसमें देसी घी, इलाइची पाउडर, बेकिंग पाउडर डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये।
3. जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें एक कटोरी पानी डालकर हाथों से मिला लें।
4. पानी डालने के बाद हल्का सख्त आटा गूंथ लें।
5. जब मैदा का मिश्रण तैयार हो जाए तो इसे 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
6. अब हम इसकी चाशनी तैयार करेंगे।
7. बालूशाही की चाशनी बनाने के लिए 1 भगोने में 2 कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी उबाल लें।
8. जब चीनी पानी में मिल जाए तो चमचे से चलाते हुए चाशनी तैयार कर लें।
9. अब केशर में थोड़ा सा पानी डालकर मिला दे चाशनी बनकर तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए। और चाशनी को ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिए।
10. अब आटे के डोह को एक बार हाथों से फिर से मैश कर ले और इसके बड़े नींबू जितने पेड़ा बना ले।
11. अब प्रत्येक पेड़े को हाथों पर गोल घुमा कर तैयार कर ले।
12. फिर बीच में अंगूठे से दबाकर बालूशाही जैसा आकर दे। ठीक इसी तरह सभी पेढ़े तैयार कर लें।
13. अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने रख दीजिये ।
14. जब तेल हल्का गर्म होने लगे। फिर गैस की आंच धीमी कर दें और तेल में बालूशाही डाल दें।
15. अब इसे धीमी आंच पर ही फ्राई करें। इसे पूरी तरह से तलने में 5-7 मिनिट का समय लग सकता है।
16. जब तेल में बुलबुले निकलने लगे तो समझ लें कि बालूशाही अच्छे से फ्राई हो रही है।
17. अब जब बालूशाही का रंग अच्छा हो जाए तो इसे तेल से निकाल कर चाशनी में 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें ताकि चाशनी अच्छी तरह मिल जाए। 10 मिनट बाद इसे निकाल लें।
18. अब तैयार बालूशाही को एक प्लेट मैं रखें और उपर से पिस्ता डाल कर सजायें और लाजवाब बालूशाही का आनंद लें।
इन्हें भी पढ़ें –
✔ टोमेटो सूप बनाने की आसान विधि
✔ पेड़ों के नाम हिन्दी व अंग्रेजी में
✔ फूलों के नाम

बालूशाही बनाते समय ध्यान देने योग्य बातें-
1-बालूशाही को ज़्यादा गरम घी में ना तलें नही तो बालूशाही उपर से फ्राइ हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी।
2-बालूशाही का आटा बनाने के लिए ठंडा पानी लें।
3-बालूशाही का आटा गुंथते समय उसे ज़्यादा मसलना नही चाहिए बस सारी सामग्री को अच्छे से मिला कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए।
4- चाशनी को ज़्यादा तार का ना बनायें केवल एक तार की चाशनी सही रहेगी।
निष्कर्ष Conclusion-
तो दोस्तों ये थी balushahi recipe in hindi आपको ये रेसेपी कैसी लगी, हमे कॉमेंट करके ज़रूर बतायें अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट लाइक करना ना भूलें पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद दोस्तों। हमारी इस पोस्ट को पढ़कर आपने जो बालूशाही बनाई है वह आपको कैसी लगी यह भी कमेंट करके जरूर बताएं।
हम अपनी वेबसाइट में रोज नई-नई रेसिपी लेकर आते हैं अगर आप और भी रेसिपीज पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे ब्लॉग पोस्ट hindify.org से जुड़े रहें। धन्यवाद और साथ-साथ इस रेसिपी को सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें –
✔ सैंडविच बनाने की विधि
✔ पाव भाजी बनाने की विधि
✔ घर पर जलेबी बनाने की आसान विधि
Balushahi Recipe in Hindi | बालूशाही बनाने की विधि (2022)

Balushahi recipe in hindi : नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं Balushahi के बारे में, दोस्तों हम में से ज़्यादातर लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। आज की पोस्ट में हम एक ऐसी मिठाई की रेसेपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'बालूशाही', ज़्यादातर लोगों ने इसे खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है, इसे कैसे बनाया जाता है? नहीं ना, तो चलिए शुरू हो जाइए। आज हम आपको बताते है बालूशाही को घर पर कैसे बनाया जाए।
Type: Dessert
Cuisine: indian
Preparation Time: PT25M
Cooking Time: PT45M
Total Time: PT1H10M
Recipe Ingredients:
5